Ambulatory Blood Pressure Monitoring (ABPM)
सही ब्लड प्रेशर (BP) मापन उच्च रक्तचाप की पहचान के लिए बहुत ज़रूरी है। 24 घंटे की एम्बुलेटरी BP मॉनिटरिंग, सही मायनों में उच्च BP का पता लगाने की सबसे अच्छी विधि मानी जाती है क्योंकि यह BP को उस समय मापती है जब हम अपने रोज़मर्रा के सामान्य कार्य कर रहे होते हैं। यह दिन और रात दोनों समय का BP मापती है।
आमतौर पर रात के समय BP थोड़ा कम हो जाना चाहिए। लेकिन कुछ उच्च BP वाले मरीजों में यह गिरावट नहीं होती। कुछ मामलों में तो रात में BP बढ़ भी सकता है। इस प्रकार की स्थिति का पता केवल 24 घंटे की AMBP से ही लगाया जा सकता है।
AMBP में readings दिन के समय हर 20 से 30 मिनट में और रात के समय हर 1 घंटे में ली जाती हैं। इसी दौरान हार्ट रेट भी मापा जाता है। यह पूरे 24 घंटे रिकॉर्ड किया जाता है और फिर इसका औसत निकाला जाता है।
24 घंटे की AMBP मुख्य रूप से निम्नलिखित स्थितियों में की जाती है:
Resistant Hypertension – जब 3 दवाइयों के बाद भी BP कंट्रोल नहीं होता है।
Orthostatic Hypotension – जब लेटे हुए से उठते समय चक्कर जैसा महसूस हो।
बार–बार BP बदलते रहना – हर विजिट में BP में उतार-चढ़ाव होना।
गर्भावस्था में उच्च BP – Pregnancy के दौरान BP का ज़्यादा होना।
BP में संदेह होने पर – जब BP की रिपोर्ट और ECG, ECHO में अंतर हो।
नींद में BP बढ़ना – सोते समय BP बढ़ने की पुष्टि के लिए।
